राजकोट:
आईपीएल-10 के तहत अब से कुछ ही देर में होने वाला सीजन का 26वां मैच
गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. हालांकि दोनों ही
टीमों का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा है. जहां पंजाब टीम
पांचवें स्थान पर है, वहीं गुजरात सातवें नंबर पर है. गुजरात के कप्तान
सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. पंजाब ने पहले
बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए
हैं. हाशिम अमला ने 40 गेंदों में 65 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाए. उन्होंने
पिछले मैच में शतक लगाया था. शॉन मार्श ने 24 गेंदों में 30 रन (4 चौके, 1
छक्का) बनाए. मार्श और अमला के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई. ग्लेन
मैक्सवेल ने 31 रन (18 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) ठोके. अमला और मैक्सवेल के
बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रन जुड़े. अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 34 रन (3
चौके, 2 छक्के) जड़े.
अक्षर पटेल ने 16वें ओवर में एंड्रयू टाय की अंतिम गेंद पर लॉन्गऑफ पर चौका लगाया. इस ओवर में आठ रन आए. 17वें ओवर में रैना ने थंपी को गेंद थमाई. पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना. चौथी गेंद पर थंपी को अक्षर ने चौका जड़ दिया. इस ओवर में नौ रन बने. 18वें ओवर में टाय ने स्टोइनिस (7) को मैक्कलम के हाथों कैच करा दिया. ओवर में छह रन आए. अक्षर ने 19वें ओवर में ड्वेन स्मिथ की पहली गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए रवाना किया, फिर अगली गेंद पर थर्डमैन पर चौका लगा दिया. तीसरी गेंद को उन्होंने मिडविकेट और लॉन्गऑन के बीच से छक्के के लिए भेजा. चौथी गेंद पर वह एरॉन फिंच के हाथों कैच हो गए. अक्षर ने 17 गेंदों में 34 रन (3 चौके, 2 छक्के) ठोके. यह ओवर पंजाब के लिए काफी अच्छा रहे और इसमें कुल 18 रन बन गए. 20वां ओवर थंपी ने किया, जिसमें साहा के एक छक्के सहित 12 रन बने. ऋद्धिमान साहा 10 रन पर रनआउट हुए. मोहित शर्मा (4) नाबाद रहे. 20 ओवर में पंजाब- 188/7.
11 से 15 ओवर : अमला सहित 2 विकेट गिरे, 47 रन बने
शुभम अग्रवाल ने 11वें ओवर में वापसी करते हुए महज तीन रन ही दिए. 12वें ओवर में बासिल थंपी को मैक्सवेल ने छक्का लगाया, फिर अमला ने चौका लगाकर ओवर में 13 रन बना लिए. अमला ने जडेजा की गेंद पर 13वें ओवर में एक और चौका लगाया, जिसमें कुल 10 रन आए. 14वें ओवर में अग्रवाल की एक बार फिर धुनाई हो गई, जब मैक्सवेल ने उनको दो छक्के लगा दिए. हालांकि अंतिम गेंद पर वह जमकर खेल रहे अमला का विकेट लेने में कामयाब हो गए. अमला ने 40 गेंदों में 65 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाए. उनको अग्रवाल ने अपनी ही गेंद पर लपका. 15वें ओवर में जडेजा ने ग्लेन मैक्सवेल (31 रन, 18 गेंद) को आउट करके गुजरात को बड़ी सफलता दिला दी. 15 ओवर बाद पंजाब- 135/4.
6 से 10 ओवर : अमला की फिफ्टी, 1 विकेट गिरा, 52 रन बने
छठे ओवर में तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय को अमला ने अपने फॉर्म का परिचय देते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ते हुए 14 रन बना दिए. पिछले मैच में काफी मार खा चुके रवींद्र जडेजा ने अच्छी शुरुआत की और सातवें ओवर में महज तीन रन ही बनाने दिए. अग्रवाल को आठवें ओवर में मार पड़ गई, जब शॉन मार्श ने उनकी गेंदों पर चौका और छक्का लगा दिया. ओवर में 14 रन आए. जडेजा अपने दूसरे और पारी के नौवें ओवर में महंगे साबित हुए. अमलाै ने उनको एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगाया और फिर शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाते हुए 13 रन बटोर लिए. दसवें ओवर में पंंजाब को 81 रन पर दूसरा झटका लग गया, जब टाय ने मार्श को 30 रन पर चलता कर दिया. ओवर में आठ रन आए. 10 ओवर बाद पंजाब- 88/2.
पहले 5 ओवर : वोहरा आउट, सधी हुई शुरुआत
किंग्स इलेवन की ओर से ओपनिंग मनन वोहरा और हाशिम अमला ने की. गुजरात ने गेंदबाजी में नवोदित शुभम अग्रवाल को लगया. अमला ने अच्छे फॉर्म का परिचय देते हुए दो चौके जड़ दिए. ओवर में 11 रन आए, लेकिन दूसरे ओवर में तेज गेंदबाजी की नई सनसनी नाथू सिंह ने पंजाब को पहला झटका दे दिया. उन्होंने खतरनाक मनन वोहरा को दो रन पर ही कीपर के हाथों कैच करा दिया. तीसरी ओवर कप्तान रैना ने खुद किया और छह रन दिए. चौथे ओवर में नाथू ने दबाव बनाए रखा और महज तीन रन ही लेने दिए. पांचवें ओवर में बासिल थंपी को मार्श ने दो चौके जड़े. इसमें 11 रन बने. 5 ओवर बाद पंजाब- 36/1.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), हाशिम अमला, मनन वोहरा, ऋद्धिमान साहा, शॉन मार्श, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, केसी करियप्पा, टी. नटराजन, मोहित शर्मा और संदीप शर्मा.
गुजरात लॉयन्स : सुरेश रैना (कप्तान), एरोन फिंच, ब्रेंडन मैक्कुलम, दिनेश कार्तिक, ड्वेन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, अक्षदीप नाथ, एंड्रयू टॉय, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी और नाथू सिंह.