Friday, 14 April 2017

अफगानिस्तान में ISIS के ठिकाने पर बम गिराने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने की सेना की तारीफ

अफगानिस्तान में ISIS के ठिकाने पर बम गिराने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने की सेना की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के एक परिसर पर सबसे बड़े गैर-परमाणु बम से निशाना साधने के लिए अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आखिरकार अमेरिकी सेना ने ‘सफलता’ हासिल कर ली क्योंकि उनके प्रशासन ने सेना को ‘पूर्ण अधिकार’ दिया है. अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान की सीमा से सटे अफगानिस्तान के ननगढ़ प्रांत के अचिन जिले में आतंकवादी समूह के क्षेत्रीय सहयोगी आईएसआईएस-खोरासन के एक सुरंग परिसर पर जीबीयू-43..बी मैसिव ऑर्डिनांस एयर ब्लास्ट बम (एमओएबी) गिराया. इस बम को ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’ के नाम से जाना जाता है. पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टम्प ने कल कहा था कि यह पहली ऐसी लड़ाई है जिसमें इस बम का इस्तेमाल हुआ. एमओएबी 21,600 पौंड वजनी, जीपीएस निर्देशित युद्ध सामग्री है जो अमेरिका सबसे ताकतवर गैर-परमाणु बम है.

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में इस बम के इस्तेमाल की स्वीकृति दी थी और इस अभियान को ‘‘बेहद सफल’’ बताया है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया, यह वाकई में एक और सफल कार्य था, हमें अपनी सेना पर बहुत नाज है. हमारी सेना ने एक और सफलता हासिल की, हमें अपनी सेना पर गर्व है. (US ने ISIS ठिकाने पर गिराया सबसे बड़ा बम-36 आतंकी मरे, 1 भारतीय की मौत पर सस्‍पेंस?)

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

HOW TO CHANGE BLOGGER’S SHARE BUTTONS TO CUTE CUSTOM IMAGES

The buttons included are for Facebook, Twitter, Email, and Pinterest. If you keep reading there is also a code to add in a Google+ and T...