Thursday, 13 April 2017

एक ऐसी अनोखी बिल्ली... इसके बारे में न आपने सुना होगा और न कभी देखा होगा

एक ऐसी अनोखी बिल्ली... इसके बारे में न आपने सुना होगा और न कभी देखा होगा
नई दिल्ली: आए दिन हमें दुनियाभर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिल ही जाती है, अब चाहे वे इंसान से जुड़ा कोई वाकया हो या फिर जानवरों से जुड़ी को बात हो. इसी क्रम में हेड्डी नामक एक अजीबोगरीब बिल्ली इन दिनों इंटरनेट पर काफी चर्चा में है. वह इसलिए क्योंकि इस बिल्ली के शरीर पर लगभग दो पौंड से ज्यादा बाल हैं
.
bizarre cat

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की बिल्ली कभी नहीं देखी गई. दरअसल, यह खबर अमेरिका से है. एक अस्पताल में उस वक्त सभी लोग चौंक गए, जब पॉल रसेल नाम के एक 82 वर्ष का वृद्ध व्यक्ति अपने साथ में एक अजीबोगरीब बिल्ली को लेकर पंहुचा. इस बिल्ली को देखकर इसकी असल हालत का पता साफ चल रहा था, जो की काफी दयनीय थी.
 
bizarre cat

अस्पताल में वृद्ध व्यक्ति द्वारा लाए गए इस बिल्ली के शरीर पर करीब दो पौंड से ज्यादा बाल थे. बिल्ली के शरीर पर इतने उसे बहुत परेशान कर रहे थे. इसलिए उसे अस्पतान में लाया गया था ताकि उसके बाल उसके शरीर से हटाए जा सके और बिल्ली को अस परेशानी से मुक्त किया जा सके.

इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा जल्द ही इस बिल्ली को उसके बालों से मुक्ति दिलाने की तैयारी की जाने लगी. इसके लिए अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा एक छोटा का इलाज शुरू कर दिया गया, जिसमें इस बिल्ली को उसके बालों से आजादी दिलाकर नया लुक दे दिया गया.

डॉक्टरों द्वारा बिल्ली की खूबसूरती सबके सामने आई और उसको अपने लंबे बालों से भी आजादी मिली. बता दें, इस बिल्ली की कई सारी तस्वीरों को पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग वाइल्ड लाइफ सेंटर की ओर से उनके फेसबुक पेज पर शेयर की गई थीं.

HOW TO CHANGE BLOGGER’S SHARE BUTTONS TO CUTE CUSTOM IMAGES

The buttons included are for Facebook, Twitter, Email, and Pinterest. If you keep reading there is also a code to add in a Google+ and T...