Wednesday, 26 April 2017

अक्षय कुमार ने लॉन्‍च की स्‍टंटमैन्‍स के लिए इंश्‍योरंस स्‍कीम

अक्षय कुमार ने लॉन्‍च की स्‍टंटमैन्‍स के लिए इंश्‍योरंस स्‍कीम
कार्यक्रम के दौरान कार्डियाक सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा और अक्षय कुमार.

खास बातें

  1. बॉलीवुड के 380 स्‍टंट आर्टिस्‍ट को हेल्‍थ और एक्सिडेंट इंश्‍योरंस मिला
  2. अक्षय कुमार बोले, ' मैं 10 साल स्‍टंटमैन का काम कर चुका हूं'
  3. 18 से 55 साल तक के स्‍टंटमैन्‍स को जोड़ा गया
नई दिल्‍ली: देश की सीमा की सुरक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के लिए स्‍कीम शुरू करने वाले अक्षय कुमार अब फिल्‍म इंडस्‍ट्री के स्‍टंटमैन्‍स के लिए एक स्‍कीम का हिस्‍सा बने हैं. मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट और अक्षय कुमार ने मिलकर बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के 380 स्‍टंट आर्टिस्‍ट को हेल्‍थ और एक्सिडेंट इंश्‍योरंस स्‍कीम में शामिल किया है. इस स्‍कीम में मूवी स्‍टंट आर्टिस्‍ट एसोसिएशन से जुड़ी 18 से 55 साल तक के स्‍टंट आर्टिस्‍ट को जोड़ा गया है. इस मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्‍शन्‍स में स्टंट करने वाले कलाकारों को भी एक्‍टर्स के बराबर सम्मान मिलना चाहिए.

हिंदी फिल्म उद्योग के सभी स्टंटमैन्स के लिए एक विशेष जीवनबीमा योजना शुरू किए जाने के मौके पर अक्षय ने कहा, 'मैं एक अभिनेता से पहले एक स्टंटमैन हूं. मैंने हिंदी फिल्म उद्योग में 10 साल स्टंटमैन के रूप में काम किया है. मुझे लगता है कि मेरा स्‍टंटमैन के तौर पर काम करना और एक्‍शन सीक्‍वेंस ही मेरे यहां तक पहुंचने के सबसे बड़े कारण हैं.' अक्षय ने इस मौके पर कहा कि यह खुशी की बात है कि अब उन लोगों के लिए भी इंश्‍योरंस है जो हमारा मनोरंजन करने के लिए अपनी जिंदगी खतरे में डालते हैं.'

इस मौके पर डॉ. पांडा ने स्‍टंट आर्टिस्‍ट कम्‍युनिटी के लिए मुफ्त सीपीआर की भी ट्रेनिंग दी. इस पर अक्षय ने कहा, 'दुर्भागयवश कार्डियक अरेस्‍ट एक ऐसी बीमारी है जिससे कोई भी ग्रस्‍त हो सकता है ऐसे में सीपीआर एक ऐसी जरूरी प्रकिया है जो स्‍टंट आर्टिस्‍ट को आनी ही चाहिए.

अक्षय ने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि किसी भी पुरस्कार समारोह में उन्हें भी अभिनेता के बराबर सम्मान मिलना चाहिए.' अभिनेता ने एशिया हार्ट इंस्टीट्यूट के हृदय रोग सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा के साथ मिलकर जीवनबीमा योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 380 स्टंट कलाकारों का 10 लाख रुपये का बीमा किया गया है.

HOW TO CHANGE BLOGGER’S SHARE BUTTONS TO CUTE CUSTOM IMAGES

The buttons included are for Facebook, Twitter, Email, and Pinterest. If you keep reading there is also a code to add in a Google+ and T...