Tuesday, 18 April 2017

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को सप्ताह में 6 दिन करना होगा काम? सरकार ने दिया यह बयान...


क्या केंद्रीय कर्मचारियों को सप्ताह में 6 दिन करना होगा काम? सरकार ने दिया यह बयान...
प्रतीकात्मक चित्र

खास बातें

  1. मीडिया रिपोर्टों में काम के घंटे बढ़ाये जाने की बात कही गई थी
  2. शनिवार का अवकाश खत्म करने की भी संभावना जताई गई थी
  3. सरकार ने कहा, ये आशंकाएं निराधार और गलत हैं
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सप्ताह में पांच की बजाय छह कार्यदिवस करने की खबरों का खंडन किया है. गृह मंत्रालय के प्रशिक्षण एवं कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 6 कार्यदिवस करने की कोई योजना नहीं है.

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में केंद्र सरकार में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ाये जाने की संभावना जताई गई थी. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ड्यूटी का समय बढ़ाकर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक करने और सप्ताहांत में शनिवार का अवकाश खत्म करने की तैयारी चल रही है.

इस बारे में मंत्रालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में साफ किया गया है कि केंद्र सरकार में इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. मंत्रालय ने ड्यूटी का समय और शनिवार का अवकाश खत्म करने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को अफवाह बताते हुए कहा गया है कि इस बारे में मौखिक या लिखित कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. लिहाजा ये आशंकाएं निराधार और गलत हैं.

HOW TO CHANGE BLOGGER’S SHARE BUTTONS TO CUTE CUSTOM IMAGES

The buttons included are for Facebook, Twitter, Email, and Pinterest. If you keep reading there is also a code to add in a Google+ and T...